अच्छी और बुरी आदतों का हमारे जीवन पर प्रभाव

किसी भी व्यक्ति में अच्छी और बुरी आदतें होना एक स्वाभाविक गुण है। यही वे आदतें हैं जो हमारे व्यक्तित्व को निखारकर हमारे भविष्य को आकार देती हैं। जहां एक ओर अच्छी आदतें सफलता, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक हैं वहीं दूसरी ओर असफलता, तनाव और परेशानियाँ नकारात्मकता का प्रतीक हैं और हमारी बुरी आदतों का परिणाम भी हैं। इसीलिए अच्छी और बुरी आदतों के बीच भेद करना बेहद जरूरी होता है। इस लेख में हम अच्छी और बुरी आदतों और उनके प्रभावों को समझेंगे साथ ही यह भी जानेंगे कि इन आदतों को अपनाकर जीवन में किस तरह से सकारात्मक बदलावों को लाया जा सकता है।

अच्छी आदतें (Good Habits)-

अच्छी आदतें वे होती हैं जो हमारे जीवन को एक सही दिशा प्रदान करती है। ये हमें जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की के मार्ग में निरन्तर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा अच्छा इंसान बनने में भी अच्छी आदतों का बहुत महत्व होता है। कुछ अच्छी आदतें हैं-

1. समय का सही उपयोग- एक मशहूर कहावत है “समय बड़ा बलवान” यानी समय बड़ा, कीमती और बहुमुल्य और कुछ भी नहीं है। जो व्यक्ति जीवन में समय की कद्र करना सीख जाता है उसे सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। इसीलिए अपने प्रतिदिन के अनुसार हर कार्य का समय बांट लें और उसी समय पर निर्धारित किये गए कार्यों को पूरा करने की आदत डालें। ऐसा करने से आपके पास हर काम को करने का पर्याप्त समय रहेगा और आप बिना किसी मानसिक तनाव के हर काम को पूरा कर सकेंगे और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज और क्रिएटिविटी के लिए भी आपके पास समय रहेगा।

2. स्वस्थ दिनचर्या अपनाना-

स्वस्थ दिनचर्या से तात्पर्य प्रतिदिन के जीवन में नियमित व्यायाम, स्वस्थ खानपान और पर्याप्त नींद लेना जैसी एक्टिविटीज को शामिल करना आदि है। इन आदतों को अपनाकर एक लंबे स्वस्थ जीवन को प्राप्त किया जा सकता है।ये आदतें हमें ऊर्जावान और एक्टिव रखती हैं।

3. ईमानदारी और सच्चाई को जीवन का अंग बनाएं-

ईमानदारी और सच्चाई हमें हमेशा तनावमुक्त जीवन प्रदान करती है। जब एक व्यक्ति ईमानदार और सच्चाई से परिपूर्ण होता है तो हर कोई उस पर आंख बंद करके विश्वास करता है। एक अच्छा सामाजिक व्यक्ति बनने के लिए सच्चाई और ईमानदारी जैसे गुणों का होना हमारे लिए बहुत जरूरी है।

4. पढ़ने और कुछ नया सीखने की आदत डालें-

जीवन में पढाई और कुछ नया सीखने की आदत हमें बुद्धिमान और जानकर बनाता है। ये आदतें हमें सफलता की ओर अग्रसित करती हैं। साथ ही हमें समाज को देखने और समझने का एक नया दृष्टिकोण भी प्रदान करती हैं।

5. दूसरों की मदद करना-

दूसरों की मदद करना हमें खुशी और आत्मसन्तुष्टि प्रदान करता है। इसीलिए कभी भी किसी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे न हटें। दूसरों की मदद करने वाले लोग समाज में सम्मान भी पाते हैं।

बुरी आदतें (Bad Habits)-

बुरी आदतें हमें नकारात्मकता से भर देती हैं और हमें अंधकार की ओर धकेलती हैं। इन आदतों की वजह से हमारा जीवन तनावों से भर जाता है जिसके चलते हमारा जीवन और भविष्य बहुत प्रभावित होता है। कुछ बुरी आदतें हैं-

1. अत्यधिक आलस्य-

आलस्य वह बुरी आदत है जो हमें नकारात्मकता से भर देता है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है जो हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुँचने में बहुत मुश्किलें पैदा करता है। काम को टालना और समय की बर्बादी हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं। जिसके चलते कई बार हाथ लगी सफलता भी हमसे छिन जाती है।

2. नकारात्मक सोच-

नकारात्मक सोच हमारे आत्मविश्वास को कम करती है जिसके चलते हम उन कामों में भी असफल हो जाते हैं जो हमारे लिए बहुत आसान होते हैं। नकारात्मक सोच हमारे अंदर डर की स्थिति पैदा करती है और हम बिना कोशिश किये ही हार मान लेते हैं।

3. गलत संगति-

हमारे मित्र, आस पास के लोग तथा माहौल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि अच्छी आदतों के बजाय बुरी आदतों को अपनाना बेहद आसान होता है, जो कि कहीं न कहीं सत्य भी है। इसीलिए बुरे लोग तथा संगतियों से हमें दूर रहना चाहिए।

4. समय की बर्बादी-

टीवी, सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर अत्यधिक समय बिताना समय की बर्बादी का संकेत है। ऐसा करने से हमारा मानसिक विकास बहुत धीमा हो जाता है साथ ही हम सफलता से कोसो दूर होते चले जाते हैं।

5. गुस्सा और जलन-

किसी भी व्यक्ति में गुस्सा और जलन जैसे गुणों का होना स्वाभाविक है मगर यदि यह स्वभाव हमारे नियंत्रण से बाहर हो जाता है तो इसका परिणाम बहुत भयानक हो सकता है। यह रिश्तों औऱ हमारे स्वास्थ्य को गम्भीर रूप से प्रभावित करता है।

किसी भी व्यक्ति में अच्छी और बुरी आदतें उसके भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अच्छी आदतें हमें सफलता की ओर ले जाती है तो वहीं बुरी आदतें हमारे आत्मविश्वास को कम कर हमें असफलता, तनावों और पछतावे से भर देती है। इसीलिए हमें अपनी आदतों में नई निरन्तर सुधार कर सफलता के मार्ग की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

बुरी आदतों को अलविदा कर अच्छी आदतों को अपनाकर हम एक खुशहाल ओर सफल जीवन प्राप्त कर सकते हैं। हमारे जीवन के छोटे छोटे बदलाव बड़ी सफलता में योगदान करते हैं।याद रखें-

“हमारा भविष्य हमारे खुद के हाथों में है,

अब इसे सँवारना है या बिगाड़ना है ये हमपर निर्भर करता है।”

Leave a Comment