
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुशी एक दुर्लभ चीज बन चुकी है। हम अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि जिंदगी को असल मायनों में जीना ही भूल चुके हैं। तनाव, चिंता और दबाव के बीच हम अक्सर अपनी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं और हम यह भूल जाते हैं कि खुशियों को पाने के लिए किसी बड़ी घटना का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती बल्कि हर लम्हें को खुशी खुशी बिताकर, छोटे छोटे बदलाव और कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर हम अपने जीवन में खुश रह सकते हैं। अन्यथा हम डिप्रेशन शिकार हो सकते हैं।
खुश रहने के तरीके
1. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
अच्छी सेहत ही सच्ची खुशियों का आधार है। इसीलिए नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद ले और संतुलित आहार खाएं। जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो मानसिक रूप से भी हम खुशी महसूस करेंगे और हम सकरात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
2. सकारात्मक सोचें
सकारात्मक सोच हमारे जीवन में एक नई आशा और ऊर्जा लाती है।यह हमें नकारात्मकता से दूर रखती है और हमारे चारों ओर विद्यमान चीज़ों के प्रति के एक सोच बनाये रखने में मदद करती है। जिससे हमारे संबंधों में भी मधुरता आती है।
3. ध्यान/ मेडिटेशन करें
अनादिकाल से ही मेडिटेशन स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए कारगर रहा है। मेडिटेशन के अनेक लाभ है। इससे तनाव कम होता है और मन भी शांत होता है। यह हमें वर्तमान में जीने की कला सिखाता है। इसी की वजह से हम जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद ले पाने में सक्षम हो पाते हैं। इसीलिए हमें प्रतिदिन कुछ समय निकालकर ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
4. नए अनुभवों का आनंद लें
ज़िन्दगी में कुछ न कुछ नया हमें हमेशा ट्राई करते रहना चाहिए। इससे हमारे अंदर नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा पनपती है और हम कुछ नया सीखते हैं। ये नए-नए अनुभव हमें जोश से भर देते हैं जिससे हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा जन्म लेती है।जो हमें खुशियों की अनुभूति कराते हैं।
5. आभार व्यक्त करें
अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों के लिए आभार व्यक्त करें। रोजाना उन चीजों के बारे में सोचें जिनके लिए आप आभारी हैं। यह अभ्यास आपको खुश रहने में मदद करेगा और आपको आपकी जिंदगी में नई-नई खुशियों का एहसास भी कराएगा।
6. समय को महत्व दें
अपने परिजनों के साथ समय बिताएं ।अपने व्यस्त समय से बचे वक्त को किसी अच्छे काम में लगाएं या कुछ सीखने पर महत्व दें। काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखें। अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों के साथ समय बताएं और लाइफ के हर एक पल को इंजॉय करें। जिंदगी एक ही है, एक ही बार मिलती है। इसीलिए हमें वक्त का सही उपयोग करके जिंदगी को सही तरीके से जीना चाहिए।
7. अपने आप को समय दें
आत्म विश्लेषण और आत्म सुधार के लिए समय निकले। रात में सोने से पूर्व अपने बीते दिन की गतिविधियों को याद करें। अपने विचारों और इच्छाओं को जानें और समझे कि आपके लिए कौन सी चीज महत्वपूर्ण है और कौन सी नहीं। अपनी पसंदीदा चीजों को समय दें, किताबें पढ़ें और प्रकृति से जुड़े रहें। यह खुश रहने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
8. मदद करें और दूसरों के प्रति दयालु बनें
दूसरों की मदद करना और दयालुता दिखाना भी हमें खुशियों की अनुभूति करवाता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करें या अपने आसपास के लोगों की मदद करें। ऐसा करना न केवल आपको खुशी देगा बल्कि दूसरों को भी खुशी देगा।
9. अपनी क्षमताओं को पहचानें और आत्म सम्मान बढ़ाएं
अपनी ताकत और कमजोरी को समझें। खुद को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश करें और अपने आप को आप जैसे हैं वैसे ही स्वीकारें। आत्मसम्मान की भावना से आप अपनी जिंदगी को सकारात्मकता से देखेंगे और खुश रहेंगे।
10. छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मनाएं
जरूरी नहीं कि जब कुछ बड़ा हो तभी हम खुशी महसूस करें। हमें हर छोटी-छोटी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करना चाहिए फिर चाहे वो किसी नई चीज को सीखना हो, कोई छोटा लक्ष्य हासिल करना हो या अपने प्रिय जनों के साथ अच्छा समय बिताना हो। ये सब छोटी-छोटी खुशियां हमें बड़ी संतुष्टि देती हैं।
जरूरी नहीं है कि खुशियां हमें केवल बाहरी चीजों से ही प्राप्त हों। खुशी का सही मतलब आत्म संतुष्टि से होता है जब हम खुद की पसंदीदा चीजों को करते हैं। और सबसे बड़ी बात हमारा खुश रहने का निर्णय ही हमें खुशी प्रदान करता है। ऊपर दिए गए आसान तरीकों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम अपनी जिंदगी को खुशियों के रंग से भर सकते हैं।