
खांसी एक आम समस्या है जो किसी भी मौसम में हो सकती है। हालांकि कई बार यह बहुत अधिक परेशान करने वाली बीमारी बन जाती है। खांसी होने के कई कारण हैं जिनमें मौसम बदलना, सर्दी जुकाम, धूल मिट्टी, एलर्जी तथा इंफेक्शन महत्वपूर्ण हैं। वैसे तो मेडिकल स्टोर में खांसी से निपटने के लिए काफी अच्छी अच्छी दवाइयां मौज़ूद हैं। फिर भी यदि आप इसके लिए घरेलू उपचार को प्राथमिकता देते हैं तो भी यह आपके लिए फायदेमंद होगा। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में खांसी के लिए कई अच्छे और असरदार उपाय बताए गए हैं जो कि खांसी को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी खास बात यह है कि यह हमारे किचन और घर में उपलब्ध सामग्रियों के इस्तेमाल से सम्भव है जिनमें शहद, अदरक, तुलसी, हल्दी और भाप लेना आदि शामिल है।
आजकल मौसम बदल रहा है। सर्दियों के बाद गर्मियां धीरे-धीरे अपने चरम पर आ रही हैं। मौसम जितना सुहाना है उतना ही अधिक यह मौसमी बीमारियों से ग्रस्त करने में ज़रा भी देरी नहीं करता है। इस आर्टिकल में हम खांसी से राहत पाने के लिए असरदायक और आजमाए हुए घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे।
1. शहद और अदरक का मिश्रण- खांसी के दौरान शहद और अदरक एक रामबाण इलाज के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो कि गले की सूजन को कम करने में मदद करता है। और शहद गले को कोमल बनाता है, जो कि खांसी में आराम दिलाते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- एक चम्मच शहद लें और उसमें अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काटकर डालें।
- इस मिश्रण का इस्तेमाल 2-3 बार करें। जल्द आराम मिलेगा।
2. गर्म पानी और नमक का गरारा- खांसी में गले में सूजन होना आम है। ऐसे में गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करने से बेहद आराम मिलता है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं।
- इस पानी से दिन में 2-3 बार गरारा करें। आराम मिलेगा।
3. तुलसी के पत्तों का काढ़ा- तुलसी वह पौधा है जो भारत के हर घर में होता है। यह एक औषधीय पौधा होता है जिसमें एन्टी बैक्टिरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसके पत्ते खांसी के दौरान उपयोग में लाए जाते हैं। साथ ही इसकी पत्तियां शरीर को डिटॉक्स करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- 5-6 तुलसी के पत्ते, 1 छोटी टुकड़ी अदरक और 1 चम्मच शहद को पानी में अच्छे से उबालें।
- अब इस काढ़े को छानकर हल्का गर्म गर्म पियें।
4. लहसुन का सेवन- लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके खांसी के लिए भी लहसुन का सेवन उपयोगी होता है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- दो से तीन लहसुन की कलियां आग में भूनकर खाएं।
- इसके अलावा लहसुन की 1-2 कलियों को बारीक टुकड़ों में काटकर या पीसकर शहद के साथ मिलाकर खाएं।
5. भांप लें- खांसी में भांप लेना सबसे कारगर तरीकों में से एक है। चाहे खांसी बलगम वाली हो या सूखी यह हर स्थिति में लाभदायक होता है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- एक बड़े बर्तन में थोड़ा तेज़ गर्म पानी लें और उसमें थोड़ी नीम के पत्ते या विक्स या नॉर्मल भी सिर झुकाकर तोलिये से सिर से अच्छी तरह से ढककर भांप लें।
- लगभग 10-15 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
खांसी होना एक आम बात है लेकिन लम्बे समय तक होने से यह हमारे लिए समस्या बन जाती है। कई असरदार और आसान घरेलू उपायों को अपनाकर खांसी से राहत पायी जा सकती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन उपायों के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं।
याद रखें लम्बे समय तक रहने वाली खांसी एक गम्भीर बीमारी को जन्म देती है। इसीलिए खांसी जैसी बीमारियों को अनदेखा करने की भूल न करें। सामान्य खांसी के लिए घरेलू उपाय कारगर होते हैं लेकिन अगर यह समस्या लम्बे समय से है तो एक बार जरूर डॉक्टर से परामर्श लें।
जीवन में स्वस्थ शरीर हो तो जिंदगी जीने का मज़ा ही ओर है। इसीलिए सही खानपान, पर्याप्त नींद और सही हाइड्रेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। प्राकृतिक उपचार शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुँचाते हैं और जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं। अंत में-
“स्वस्थ जीवन की नींव आपके अपने हाथों में है।”