राजकुमार की फिल्मों की सूची

यूं तो सिनेमा जगत सितारों का शहर है, जहां हर रोज़ एक नया चेहरा और हुनर देखने को मिलता है। इसी बीच कई कलाकार तो ऐसे भी हैं जो आज दिखाई भी नहीं पड़ते हैं। भारत में 1950 के दशक में फिल्मी दुनिया में एक ऐसे कलाकार ने कदम रखा जिसने सीधा लोगों के दिलों पर राज किया। उनकी कलाकारी के चर्चे आज भी उतने ही मशहूर हैं जितने की तब हुआ करते थे। उनकी मौजूदगी ही अपने आप में एक पहचान थी। मैं बात कर रही हूं राजकुमार की। उनके बोलने का अंदाज़, उनकी शैली और उनकी पर्सनालिटी देख हर कोई उनका कायल हो जाता था। उनके दमदार आवाज़ और संवाद शैली दर्शकों को शुरू से आखिर तक एक जगह बांधने के लिए काफी थे। उनकी फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ अभिनय की कला की मिसाल पेश करते हैं।

इस लेख में हम राजकुमार की फिल्मों पर चर्चा करेंगे, जिन्होंने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया। इन्हीं की बदोलत भारतीय सिनेमा को एक नया हुनर मिला जो आज की लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है जितना कल हुआ करता था।

फ़िल्म वर्ष किरदार शैली
1. रंगीली1952राजसोशल ड्रामा।
2. मदर इंडिया1957शम्मूड्रामा।
3. दिल अपना और प्रीत परायी1960डॉ सुशील वर्मारोमांटिक ड्रामा।
4. दिल एक मंदिर1963रामरोमांटिक ड्रामा।
5. वक़्त1965राजाफैमिली ड्रामा/ थ्रिलर।
6. काजल1965मोतीड्रामा।
7. हमराज1967कैप्टन राजेशम्यूजिकल थ्रिलर।
8. नीलकमल1968चितरसैनसुपरनेचुरल रोमांस।
9. हीर रांझा1970रांझारोमांटिक ड्रामा।
10. पाकीजा1972सलीम अहमद खानम्यूजिकल रोमांस।
11. 36 घण्टे1974अशोक रॉयथ्रिलर।
12. कुदरत1981मोहन कपूररोमांस/थ्रिलर।
13. सौदागर1991वीर सिंह/ वीरूड्रामा।
14. तिरंगा1993ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंहएक्शन/ देशभक्ति।
15. बेताज बादशाह1994राजा पृथ्वीराजड्रामा।
16. गॉड एंड गन1995ठाकुर विक्रम सिंहएक्शन ड्रामा।

राजकुमार भारतीय सिनेमा के ऐसे महान अभिनेता हैं, जिनके बोलने का अलग अंदाज ही उनकी पहचान है। उनकी खासियत यह है कि उनकी नकल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी लोगों को उतने ही पसन्द हैं जितना कि तब हुआ करते थे। वे अपने किरदार में खुदको पूरी तरह ढाल लिया करते थे।

उनकी तरह तरह के शैलियों की फिल्में इस बात का सबूत हैं कि कैसे एक कलाकार अपने टेलेंट के दम पर लोगों के दिलों पर राज़ कर सकता है। भले आज राजकुमार हमारे बीच नहीं है मगर उनका हुनर हमेशा के लिए अमर हो चुका है।

Leave a Comment