
सफल होना हर व्यक्ति का सपना होता है। ज़िंदगी में सफलता रातोंरात नहीं मिलती। इसके लिए कड़ी मेहनत करना अनिवार्य होता है। बड़ी सफलता हासिल करने के लिए आदतों में छोटे-छोटे बदलाव लाना बहुत जरूरी होता है। जैसे एक दिन में कोई भी इमारत तैयार नहीं होती वैसे ही एक दिन में सफलता पाना भी नामुमकिन है। हमारे दैनिक जीवन में अच्छे बदलावों को शामिल करके एक बेहतरीन भविष्य की नींव तैयार की जाती है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर डेली हैबिट्स चार्ट जैसे शब्द की जरूरत महसूस होती है। ये सिर्फ एक चार्ट नहीं है बल्कि यह हमारे करियर को दिशा देने का एक प्रमुख जरिया है। ये हमें बताता है कि हम किस तरह सफलता की ओर बढ़ सकते हैं? क्या हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं? हमें क्या करना चाहिए? हमें कहां सुधार की जरूरत है आदि?
जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें जानने के लिए डेली चार्ट्स का क्या महत्व होता है? डेली चार्ट क्या होता है? इसे कैसे बनाएं आदि? सवालों के जवाब इस आर्टिकल के जरिये आप पा सकते हैं।
डेली हैबिट्स चार्ट क्या होता है?
डेली हैबिट्स चार्ट हमारे द्वारा हमारी दिनचर्या को सही तरीके से उपयोग करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसमें हम अपनी रोजाना की सही आदतों की लिस्ट तैयार करते हैं और रात में हम सबसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। जिसमें हम चेक करते कि क्या हमने लिस्ट में शामिल सभी आदतों को फॉलो किया है या नहीं? ऐसा करने से हममें डिसिप्लिन की आदत का जन्म होता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
कैसे बनाएं एक आसान डेली हैबिट्स चार्ट?
1. अपनी जरूरत समझें-
जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है खुद को जानना। इसके लिये खुद से पूछें कि आप जीवन में क्या चाहते हैं? आप क्या सुधार करना चाहते हैं? आप किस किस फील्ड में काम करना चाहते हैं?
2. डेली फॉलो करने वाली अच्छी आदतों की सूची बनाएं-
अपने लिए डेली फॉलो करने वाले आदतों की सूची बनाएं और उन्हें अपनाएं। दिन के आखिर में इस बात बात को अवश्य चेक करलें कि आपने किन किन आदतों को फॉलो किया। इन आदतों में शामिल करें-
- सुबह जल्दी उठना।
- 10 मिनट तक मेडिटेशन।
- 30 मिनट की एक्सरसाइज।
- पढाई करना।
- कुछ नई एक्टिविटीज करना।
- रोजाना 8 गिलास पानी पीना।
- सोशल मीडिया पर केवल दिन में 2 घण्टे व्यतीत करना।
- डायरी लिखना।
3. चार्ट तैयार करें-
एक कागज़ पर अपनी डेली के लिए फॉलो की जाने हैबिट्स लिखें। अब रोजाना आपके द्वारा फॉलो की जाने वाली हैबिट पर टिक करें और नहीं फॉलो की जाने वाली हैबिट पर क्रोस बनाएं। धीरे-धीरे ये आदतें आपके जीवन का हिस्सा बन जाएंगी और आपको इस चार्ट को फॉलो करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
डेली हैबिट्स चार्ट के फायदे क्या हैं?
- हम मोटिवेट रहते हैं। साथ ही हमें हमारी प्रोग्रेस का भी पता चलता है।
- सेल्फ डिसिप्लिन बढ़ता है और हम खुद पर कंट्रोल करना सीखते हैं।
- हमें खुद के लिए काफी अच्छा लगता है तथा हम एक तरह की संतुष्टि महसूस करते हैं।
- लाइफ में बेलेन्स आता है। तथा हम अपने जीवन के सभी कार्यों को अच्छे से कर पाते हैं।
अच्छी और सही आदतें सफलता की कुंजी होती हैं। इन छोटी छोटी आदतों को अपनाकर हम निरन्तर सफलता की ओर बढ़ते हैं। साथ ही ये आदते हमें प्रेरित भी करती हैं। देखा जाय तो यह एक बहुत छोटा कदम है मगर इनके परिणाम हमारी पूरी ज़िंदगी को बदल सकते हैं। ये आदतें हमें हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। और हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता जैसे गुणों का निर्माण होता है।
याद रखिए सफलता अचानक मिलने वाली कोई चीज़ नहीं है। बल्कि यहतो हमारे द्वारा दिन रात की जाने वाली मेहनत का फल है। इसीलिए आज से ही एक अच्छा सा हैबिट चार्ट बनाएं और उसे अपने डेली के जीवन में फॉलो भी करें।