
गर्मियां आते ही मच्छर अपनी दस्तक देने लगते हैं। ये छोटे छोटे कीट परेशानी पैदा करने वाले होते हैं। कई बार तो ये डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को भी जन्म देते हैं। हालांकि मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए बाज़ार में कई तरह के स्प्रे और कॉइल मिलते हैं जोकि मच्छर भगाने में कामयाब भी होते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाना सबसे अधिक लाभदायक होता है।
आज के लेख में हम बिना किसी साइड इफेक्ट्स के मच्छरों से छुटकारा पाने के उपायों को बताएंगे। इनकी खासियत यह है कि ये उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। इन उपायों को अपनाकर आप घरों से मच्छरों को भगाने के साथ-साथ एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मच्छर भगाने के घरेलू और असरदार तरीके।
1. नीम की पत्तियों का धुआं- नीम की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से कई बीमारियों से लड़ने का गुण होता है। इसके अलावा मच्छरों को भगाने के लिए भी नीम की पत्तियां इस्तेमाल में लायी जा सकती हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- नीम की पत्तियों को धीमी आंच पर जलाएं। जिससे धीरे-धीरे धुंआ होने लगे।
- धुंए को घर में फैलने दें, ऐसा करने से मच्छर भाग जाएंगे।
2. नारियल तेल और कपूर का मिश्रण- कपूर और नारियल तेल का मिश्रण मच्छरों को भगाने का एक कारगर उपाय है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- एक कटोरी में नारियल तेल लें। अब उसमें 2-3 कपूर डालें और अच्छे से मिक्स करलें।
- इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगाएं, मच्छर खुद ब खुद आपसे दूर भाग जाएंगे।
3. तुलसी का पौधा- तुलसी का पौधा एक उपचारीय पौधा होता है। यह धार्मिक और उपचारीय दृष्टि से बेहद शुद्ध माना जाता है। साथ ही यह भारत के हर घरों में पाया जाता है।
इस्तेमाल करने का तरीका-
- तुलसी के पौधे को खिड़की या दरवाजे के पास रखें।
- तुलसी की पत्तियों को उबालकर घर तथा आंगन में छिड़कें, मच्छर दूर भागेंगे।
4. लहसुन का स्प्रे- लहसुन घरों में आसानी से उपलब्ध रहता है। यह कई बीमारियों को जड़ से हटाने के लिए जानी जाती है। इसकी गन्ध मच्छरों को भगाने में मददगार होती है।
इस्तेमाल का तरीका-
- 5-6 लहसुन की कलियां पीस लें और गर्म पानी के साथ उबालें।
- अब इस लहसुन के पानी का घर आंगन में छिड़काव करें। मच्छर खुद ब खुद भाग जाएंगे।
गर्मी की शुरुआत होते ही सबसे पहला नाम जो हमारे दिमाग में आता है वो है “मच्छर”। सोशल मीडिया से लेकर हमारे आस पास केवल मच्छरों का ही ज़िक्र होता है। मच्छरों से होने वाली बीमारियां और परेशानियां इस मौसम में अपने चरम पर होती है। इन्हें घर से भगाकर घर में एक शांत, खुशनुमा और बीमारीयुक्त माहौल पा सकते हैं। गर्मियों में मौसम में इन उपायों को अपनाने के साथ अपने आस पास की साफ सफाई का अधिक ख्याल रखें। आपकी और आपके परिवार के सेहत की जिम्मेदारी आपके अपने हाथों में है।
आपका बहुत बहुत शुक्रिया इन उपायों से मच्छर रूपी राक्षस जिन्होंने रात का सोना मुश्किल किया हुआ है उससे आराम मिले।